Monday 18 February 2013

अशोक कुमार मुखर्जी को संयुक्त राष्ट्र हेतु भारत का स्थायी प्रतिनिधि नियुक्त किया गया

अशोक कुमार मुखर्जी को संयुक्त राष्ट्र हेतु भारत का स्थायी प्रतिनिधि 13 फरवरी 2013 को नियुक्त किया गया. अशोक कुमार मुखर्जी ने हरदीप सिंह पुरी का स्थान लिया. हरदीप सिंह पुरी दो वर्ष के कार्यकाल के बाद फरवरी 2013 में इस पद से सेवानिवृत हुए. इस नियुक्ति से पूर्व अशोक कुमार मुखर्जी विदेश मंत्रालय में विशेष सचिव के पद पर रहे. भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने इस पद हेतु अशोक कुमार मुखर्जी का चयन किया.
विदित हो कि अशोक कुमार मुखर्जी दुबई में महावाणिज्य दूत तथा लंदन में उप-उच्चायुक्त के पद पर भी रहे. अशोक कुमार मुखर्जी भारत के विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के निजी सचिव भी रहे

No comments:

Post a Comment