Monday 18 February 2013

स्टार गिल्ड अवार्ड्स 2013 में फिल्म विकी डोनर और फिल्म बर्फी ने सात-सात पुरस्कार जीते

स्टार गिल्ड अवार्ड्स 2013 में फिल्म विकी डोनर और फिल्म बर्फी ने सात-सात पुरस्कार 17 फरवरी 2013 को जीते. 8वें स्टार गिल्ड अवार्ड्स का आयोजन मुंबई के यशराज फिल्म स्टूडियोज में 16 फरवरी 2013 को किया गया.
स्टार गिल्ड अवार्ड्स 2013 के मुख्य बिंदु:
•फिल्म निर्माता अनुराग बसु की फिल्म बर्फी को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला.
•अभिनेता आयुष्मान खुराना ने सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का पुरस्कार जीता.
•अभिनेत्री विद्या बालन को फिल्म कहानी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्रदान किया गया.
•अभिनेता रणबीर कपूर ने फिल्म बर्फी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता.
•अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को फिल्म अग्निपथ और बर्फी में निभाए उनके किरदार के लिए शाइनिंग स्टार पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
•सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार फिल्म कहानी के लिए सुजॉय घोष और फिल्म बर्फी के लिए अनुराग बसु को प्रदान किया गया.
•अभिनेत्री इलियाना डी क्रूज ने सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का पुरस्कार जीता.
•सर्वश्रेष्ठ गायक (पुरुष) का पुरस्कार फिल्म विकी डोनर के गाने पानी दा रंग के लिए आयुष्मान खुराना को प्रदान किया गया.
•सर्वश्रेष्ठ गायक (महिला) का पुरस्कार फिल्म इश्कजादे के गाने परेशान के लिए शलमाली कोलगड़े को दिया गया.
•सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार विकी डोनर के लिए अभिनेता अन्नू कपूर ने जीता.
•सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार फिल्म विकी डोनर के लिए अभिनेत्री डॉली अहलूवालिया ने जीता.
•सर्वश्रेष्ठ छायांकन का पुरस्कार फिल्म बर्फी के लिए रवि वर्मन को प्रदान किया गया.
•सर्वश्रेष्ठ ध्वनि मिश्रण (Best Sound Mixing) का पुरस्कार फिल्म बर्फी के लिए डी चंग्मै को प्रदान किया गया.
•अभिनेता मनोज कुमार को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

No comments:

Post a Comment