Monday 1 April 2013

51 साल के बुजुर्ग ने गलत नियत से दबाया 12 वर्षीय बच्ची का मुंह और ...!

51 साल के बुजुर्ग ने गलत नियत से दबाया 12 वर्षीय बच्ची का मुंह और ...!नई दिल्ली. मंगोलपुरी थाना पुलिस ने एक मूक बधिर बच्ची से छेड़छाड़ में 51 वर्षीय चंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंगोलपुरी आर-ब्लॉक में पीडि़ता के घर के पास ही रहता है।
छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार रात को हुई।
स्थानीय लोगों ने पाया कि चंदर 12 वर्षीय इस बच्ची का मुंह दबाकर उसे कहीं ले जा रहा है। लोगों ने तुरंत उसे पकड़ लिया। जमकर पिटाई करने के बाद लोगों ने उसे मंगोलपुरी थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

No comments:

Post a Comment