Showing posts with label दिल्ली डेयरडेविल्स पर टूटा पहाड़. Show all posts
Showing posts with label दिल्ली डेयरडेविल्स पर टूटा पहाड़. Show all posts

Tuesday, 2 April 2013

दिल्ली डेयरडेविल्स पर टूटा पहाड़, सहवाग भी हुए चोटिल

Virender Sehwag injured before IPL opening match against KKRकोलकाता। उद्घाटन मुकाबले से पहले ही दिल्ली डेयरडेविल्स पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। जेसी राइडर, केविन पीटरसन के बाद अब वीरेंद्र सहवाग भी टिल हो गए हैं। पीठ में तेज दर्द के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहला मुकाबला खेलना उनके लिए संदिग्ध बना हुआ है।
टीम के कोच एरिक सिमंस ने कहा कि सहवाग की पीठ में तकलीफ है। उन्हें यह अभी नहीं पता कि वे कबतक ठीक हो पाएंगे। उनके टीम के साथ जुड़ने के बाद ही यह फैसला हो पाएगा कि वे कबतक फिट हो पाएंगे। वहीं, पिछले सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने वाले मोर्ने मोर्कल भी टीम के साथ नहीं जुड़ पाए हैं। मोर्कल घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं।
इस मामले पर कोच सिमंस ने कहा कि बुधवार को मोर्कल की टीम सेमीफाइनल खेलेगी। अगर उनकी टीम फाइनल में पहुंचती है तो वे दूसरे मुकाबले में भी नहीं खेल पाएंगे। गौरतलब है कि पब के बाहर हुए हमले में गंभीर रूप से घायल होने के कारण न्यूजीलैंड के क्रिकेटर जेसी राइडर भी आईपीएल से बाहर हैं। वहीं, केविन पीटरसन भी चोट के कारण आईपीएल में नहीं खेल पा रहे हैं। बुधवार को दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच उद्घाटन मुकाबला होना है।