Showing posts with label दिल्ली में चलती कार में महिला के साथ फिर हुआ गैंग रेप. Show all posts
Showing posts with label दिल्ली में चलती कार में महिला के साथ फिर हुआ गैंग रेप. Show all posts

Sunday, 10 March 2013

दिल्ली में चलती कार में महिला के साथ फिर हुआ गैंग रेप

rapeनई दिल्ली।। एक कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर काम करने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि एक कार में उसे अगवा करके उसके साथ दिनदहाड़े गैंग रेप किया गया। महिला का आरोप है कि यह वारदात चलती कार में अंजाम दी गई। इस मामले में ईस्ट दिल्ली के मंडावली थाने में गैंग रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला का पहले एलबीएस अस्पताल में मेडिकल में कराया गया। वहां उसके साथ रेप होने के सबूत मिले हैं। अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

क्या आप दिल्ली को क्राइम से मुक्त करना चाहते हैं? यदि हां तो यहां क्लिक करें और अपनी राय दें।

पुलिस के मुताबिक, 35 साल की महिला पांडव नगर में रहती है। वह एक प्रिंटिंग हाउस में मार्केटिंग मैनेजर हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब 9 बजे वह पांडव नगर से अक्षरधाम मंदिर की ओर पैदल जा रही थी। जिस वक्त वह अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के करीब थी, तभी उसके पास सफेद रंग की एक कार आकर रुकी। कार में 2 महिलाओं सहित 6 लोग सवार थे। महिला ने बताया कि वह सभी उसके जानकार थे। उन्होंने उसे कार में बैठाया। इसके बाद कार में बैठे चारों लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से कार की पिछली सीट पर बलात्कार किया। हालांकि, पुलिस रेप करने वालों की संख्या दो बता रही है। पीड़िता का आरोप है कि इस काम में कार में बैठी दो महिलाओं ने उनका सहयोग किया। महिला पुलिस को बताया कि गैंग रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद मुलजिमों ने उसके दो मोबाइल फोन और जूलरी लूट ली और उसे प्रगति मैदान भैरो मंदिर के पास फेंककर फरार हो गए।