Showing posts with label गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ की. Show all posts
Showing posts with label गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ की. Show all posts

Friday, 1 March 2013

फिर एक बच्ची से रेप, गुस्साए लोगों ने तोड़फोड़ की

rape
नई दिल्ली।। दिल्ली के उत्तरी पश्चिम इलाके मंगोलपुरी में सात साल की बच्ची के रेप का मामला सामने आया है।मंगोलपुरी के एमसीडी स्कूल के क्लास 2 में पढ़ने वाली लड़की के साथ गुरुवार को बलात्कार किया गया था। घटना के संबंध में शुक्रवार सुबह 9 बजे पता चला जब लड़की के माता-पिता इस बारे में पुलिस को जानकारी दी।लड़की को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई।घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिनपर काबू पाने के लिए पुलिस ने डंडे बरसाए।

गुस्साए लोगों ने विरोध प्रदर्शन और तोड़फोड़ शुरू कर दी है। एरिया में अब तनाव की स्थिति है और पुलिस हालात काबू करने में जुटी है। बच्ची के साथ यौन शोषण के इस केस में एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनसे पूछताछ जारी है।

एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया, 'लड़की के साथ कल स्कूल परिसर में बलात्कार किया गया। उसके माता-पिता ने शुक्रवार सुबह हमें इसकी जानकारी दी और घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। लड़की बलात्कारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाई है।' उन्होंने कहा, ''हम मामले की जांच कर रहे हैं। हम शिक्षकों और चौकीदार सहित स्कूल के पुरुष कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे हैं।' घटना से नाराज लोगों ने इलाके में और अस्पताल के नजदीक विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के हिंसक होने पर पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए डंडे बरसाए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कुछ सरकारी बसों और प्राइवेट वीइकल को नुकसान पहुंचाया। इलाके में कोई अप्रिय घटना न होने पाए इसलिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।